Sliderराष्ट्रिय

विपक्ष के हंगामे से राज्यसभा की कार्यवाही बाधित, दोपहर 2 बजे तक सदन स्थगित

दिल्ली; राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति ने दोपहर बारह बजकर 50 मिनट पर बैठक स्थगित करने से पहले कहा कि वह गतिरोध को लेकर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा करेंगे। सदन की कार्यवाही पहली बार आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे जाने, नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण और शोक-संदर्भों के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे तक स्थगित की गई थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक, फिर बारह बज कर 50 मिनट तक और फिर दोपहर दो बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई। सदन में आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है। खरगे ने कहा, ”हजारों छात्र जंतर-मंतर पहुंचे हैं और उन पर लाठीचार्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button