Sliderपंजाब

दिनदहाड़े चोरी की वारदात,सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ाई

लुधियाना: घर के सदस्यों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर मकान का दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत और शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमारी ने बताया कि बीती 18 जुलाई को वह अपने किसी निजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। उसके पति और दोनों बच्चे भी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जब पीड़िता शाम करीब 04:45 बजे वापस घर पहुंची, तो उसने देखा कि घर के मुख्य गेट के साथ लगा लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने तथा नकदी गायब थी।पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने स्तर पर आसपास पूछताछ और तलाश शुरू की, तो उसे पता चला कि इस चोरी की वारदात को गजिंदर कुमार नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के गहनों और कुल नकदी का पूरा ब्योरा वह बाद में पुलिस को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button