दिल्ली :पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा को दुर्घटना की सूचना सुबह मिली। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे