Sliderराष्ट्रिय

बांग्लादेश में 13वें आम संसदीय मे गुरुवार सुबह मतदान शुरू

दिल्ली: बांग्लादेश में 13वें आम संसदीय चुनाव के तहत गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। यह चुनाव अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले जनआंदोलन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग के सत्ता से हटने के बाद हो रहा है। देशभर में 300 में से 299 संसदीय सीटों पर सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। एक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान रद्द कर दिया गया है।इस चुनाव में शेख हसीना की अवामी लीग हिस्सा नहीं ले रही है। अंतरिम सरकार ने पार्टी को भंग कर चुनाव लड़ने से रोक दिया है। मुख्य मुकाबला BNP और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। जमात ने इस बार इतिहास में पहली बार एक हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान के जन्मस्थान गोपालगंज में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी देखी गई। शुरुआती घंटों में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम रही।

Related Articles

Back to top button