पंजाबशिक्षा और संस्कृति

ट्रिनिटी कॉलेज में मतदाता पहचान पत्र शिविर का आयोजन

आज स्थानीय ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के निदेशक रेव फादर पीटर कवमपुरम के कुशल नेतृत्व में ट्रिनिटी कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी सेल द्वारा वोटर आई.डी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को मतदाता पंजीकरण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। यह कैंप सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। इस कैंप में कॉलेज के फैकल्टी मेंबरों, छात्रों और आम जनता ने नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मौजूदा पहचान पत्रों में संशोधन या अपडेट कराने का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर, ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के निदेशक रेव फादर पीटर कवमपुरम जी ने इलेक्टोरल लिटरेसी सेल के प्रयासों की सराहना की और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ट्रिनिटी कॉलेज भविष्य में भी अधिकतम मतदाता भागीदारी और नागरिक जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रखेगा। इस कैंप में ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक रेव फादर पीटर कावुम्पुरम जी, ट्रिनिटी कॉलेज के सहायक निदेशक रेव फादर एंथनी जोसेफ जी, ट्रिनिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय पराशर, सहायक प्रोफेसर नमिता (समन्वयक, ई. एल सी), सहायक प्रोफेसर नवोदिता, सहायक प्रोफेसर सानिया शर्मा, कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button