Sliderराष्ट्रिय

दिग्गज बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया का हुआ एक्सीडेंट

दिल्ली: देश के दिग्गज बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनके कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता के अनुसार सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और वे फिलहाल मुंबई में डॉक्टरों की निगरानी में रिकवर हो रहे हैं।उन्हें शरीर के किस हिस्से में चोट लगी है फिलहाल कंपनी ने केवल उनकी सेहत में सुधार होने की जानकारी साझा की है और गोपनीयता बनाए रखने का संकेत दिया है।गौतम सिंघानिया भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक ‘रेमंड ग्रुप’ के सर्वेसर्वा हैं। रेमंड को कपड़े की दुनिया में एक ग्लोबल ब्रांड बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। देशभर में उनके हजारों आउटलेट्स हैं। बिजनेस के अलावा सिंघानिया अपनी स्पीड के लिए भी जाने जाते हैं। वह एक प्रोफेशनल रेस कार ड्राइवर हैं और कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग ट्रैक पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें सुपरकारों का बड़ा शौक है।

Related Articles

Back to top button