पंजाबशिक्षा और संस्कृति

के.एम.वी. की छात्राएं सी.ए. बनने की प्रक्रिया से हुई वाकिफ़

भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा इल्यूमनाई स्पीक्स सीरीज़ के अंतर्गत एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन करवाया गया. विद्यालय की ही पूर्व छात्रा सी.ए. शाइना ने इस सेशन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की. बी.कॉम (ऑनर्स) सेमेस्टर- चौथा, बी.कॉम (पास एंड ऑनर्स) सेमेस्टर चौथा तथा छठा बी.बी.ए. सेमेस्टर दूसरा एवं एम.कॉम सेमेस्टर चौथा की छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रोग्राम के दौरान संबोधित होते हुए सी.ए. शाइना ने सबसे पहले कन्या महा विद्यालय जैसी उत्कृष्ट संस्था में से अपनी शिक्षा के सफर को सांझा किया. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को सी.ए. बनने की प्रक्रिया से विस्तार सहित वाकिफ़ करवाते हुए इसकी तैयारी, समय प्रबंधन एवं ज्ञानवृद्धि जैसे ज़रूरी पहलुओं पर सभी का ध्यान केंद्रित किया. इसके इलावा उन्होंने छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए स्रोत वक्त के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज मेंनी, अध्यक्षा, कॉमर्स विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

Related Articles

Back to top button