Sliderपंजाब

तरनतारन मे मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

तरनतारन: पंजाब में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों में टक्कर मारकर फरार हो गया तो दूसर ने वहां मौजूद कर्मियों पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली पुलिस कर्मचारी की पगड़ी को छू कर निकल गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जो आरोपी की टांग पर लगी। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। यह मुकाबला तड़कसार 3 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है।
डी.एस.पी. कमलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लव के खिलाफ एन.डी.पी.एस., आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एक माह पहले इसके द्वारा सचखंड रोड पर फायरिंग की गई थी, जिस मामले में वह वांछित था। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष नाकेबंदी की गई थी। पुल पर जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग गया। जब उसे दूसरे गेट पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गाड़ी में भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button