
दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तारीख आ गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पहले ही इस एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो शेयर किया था अब 14 अप्रैल यानी आंबेडकर जयंती के दिन इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा इस एक्सप्रेस-वे के खुलने से दिल्ली से देहरादून तक का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा दूरी घटकर 213 किलोमीटर की रह जाएगी अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 5-6 घंटे लगते हैं