Sliderराष्ट्रिय

अमेरिका का दूसरा फाइटर जेट क्रैश, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास किया ढेर

दिल्ली: ईरान युद्ध में अमेरिकी सेना को एक और झटका लगा है। ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल के बाद एक और फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका के लड़ाकू विमान A-10 थंडरबोल्ट-II (A-10 वॉर्थोग) को निशाना बनाया। हमला होते ही विमान में आग लग गई और वह नीचे गिर गया, लेकिन पायलट इजेक्ट हो गया, जिसे अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।बता दें कि ईरान ने बीते दिन अपने एयरस्पेस में अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया था और उसे मार गिराया था। विमान के गिरते ही दोनों पायलट इजेक्ट हो गए, लेकिन वे लापता हो गए थे। अमेरिका और इजरायल ने दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया। लेकिन दूसरा पायलट लापता अभी तक भी लापता है, जिसकी खोज जारी है। क्योंकि अमेरिका और इजरायल नहीं चाहते कि उनका पायलट ईरान के हाथ लग जाए।बता दें कि ईरान ने अमेरिकी पायलट का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दक्षिण-पश्चिमी ईरानी प्रांत के गवर्नर ने घोषणा की है कि विमान ढेर होने के बाद इजेक्ट हुए अमेरिकी पायलट को तलाशकर सेना को सौंप दिया जाए या उसे खत्म कर दिया जाए। जो शख्स यह काम करने में कामयाब होगा, उसे इनाम देकर सम्मानिम किया जाएगा। ईरान के एक चैनल ने भी पायलट को जिंदा पकड़कर सैन्य अधिकारियों के हवाले करने वाले नागरिकों के लिए इनाम की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button