Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में पटाखों पर बैन से कारोबारियों के रोजी-रोटी पर संकट

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से पटाखों पर बैन लगाने से कारोबारियों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। पटाखों पर लगातार बैन लगने के कारण कारोबारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कारोबारियों ने अपना धंधा ही बदल लिया है। बताया रहा है कि बैन को लेकर सरकार की एडवाइजरी आते ही पुलिस पटाखों की दुकानों को खाली करने का फरमान भी जारी कर दिया है, जिससे कारोबारी परेशान हो उठे हैं।दिल्ली फायरवर्क्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य राजीव जैन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में लगभग 175 कारोबारियों के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस है। कारोबारी हर साल दिवाली के सीजन का इंतजार करते हैं, लेकिन कुछ सालों से प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया जाता है, जिससे कारोबारियों को लाखों का नुकसान होता है। राजीव बताते हैं कि वह करीब पच्चीस साल से पटाखे का कारोबार करते आ रहे हैं, लेकिन जो समस्या अब इस कारोबार में आई है, वह पहले नहीं थी। राजीव के मुताबिक, बैन के चलते दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने कारोबार छोड़ दिया है। हैरत की बात यह है कि उनका कारोबार कई पीढ़ियों से चला आ रहा था।

Related Articles

Back to top button