Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग; इतने लोगों की जान गई और लोगों के निकाला गया सुरक्षित

नई दिल्ली :दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली के शक्ति विहार में दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे 20 से ज्यादा लोग दब गए थे। इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मलबे के नीचे से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एडिशनल DCP संदीप लांबा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। कल तूफानी हवाओं और बारिश से चलते हादसा होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button