Sliderपंजाब

पंजाब के लोगों के लिए आ गई अच्छी खबर

अमृतसर: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, लंबे समय से बंद बी.आर.टी.एस. बसें 6 दिसम्बर से फिर शुरू शुरू हो गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी, वहीं अपने कार्यालय जाने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि बसों का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू द्वारा इंडिया गेट से किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 बसें इंडिया गेट से गोल्डन गेट रूट तक चलेंगी।उन्होंने बताया कि इसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और अन्य क्षेत्र कवर हो जाएंगे। एक सप्ताह बाद बसों का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button