Sliderअन्य राज्य

पेंटिंग्स की नीलामी पर मुंबई में कड़ा विरोध

मुंबई: मुंबई में फेमस पेंटर MF Husain की पेंटिंग्स की नीलामी को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। ‘हिंदू जनजागृति संगठन’ ने कहा है कि एमएफ हुसैन ने भारत माता को आपत्तिजनक और अपमानजनक तरीके से चित्रित किया है, इसलिए उनकी सभी पेंटिंग्स पर रोक लगाई जानी चाहिए। संगठन ने मांग की है कि एमएफ हुसैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और उनके विवादित चित्रों का महिमामंडन बंद किया जाए।एमएफ हुसैन की कई पेंटिंग्स पहले भी विवादों में रही हैं। इनमें एक पेंटिंग में भारत माता को एक नग्न महिला के रूप में दिखाया गया है, जो भारत के नक्शे जैसी मुद्रा में झुकी हुई है। इस पेंटिंग को लेकर पहले भी काफी विरोध हुआ था और कोर्ट ने इसे सीज करने का आदेश दिया था। अब हिंदू जनजागृति संगठन ने कहा है कि ऐसे 25 और चित्रों की नीलामी पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने इस नीलामी को ‘देश के धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं के साथ खिलवाड़’ बताया हैएमएफ हुसैन की पेंटिंग्स की नीलामी 12 जून को मुंबई के हैमिल्टन हाउस की ‘पंडोल आर्ट गैलरी’ में होनी है। इस मामले में हिंदू जनजागृति समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुंबई पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नीलामी रोकने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर नीलामी जारी रही तो वे तीव्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button