जालंधर 4 मई :भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के महामंत्री अशोक सरीन हिकी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया है।
उन्होंने कहा कि इस शानदार सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रभावी प्रशासन को जाता है। उन्होंने कहा कि देशभर में विकास की जो गति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देखने को मिली है, उसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दोहराया है।
अशोक सरीन हिकी ने आगे कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और संगठनात्मक मजबूती का प्रत्यक्ष उदाहरण है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता यह दर्शाती है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी आगे भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। महा सचिव, भारतीय जनता पार्टी, जालंधर शहरी राजेश कपूर ने
पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को ही स्वीकार कर रही है। यह विजय जनविश्वास और सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव है।
अब समय आ गया है कि पंजाब भी इस परिवर्तन की धारा में आगे बढ़े।
“अब पंजाब की बारी है” — यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य का संकल्प है।
पंजाब की जनता भी भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और ठहराव से मुक्ति चाहती है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में पंजाब में भी विकास और स्थिरता की नई शुरुआत होगी। पंजाब के लोग भी सुशासन और विकास को रफ्तार देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे 2027 के विधानसभा चुनावो में।