दिल्ली: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए हैं। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन लिया है। सरकार बनाते ही उन्होंने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। दोनों को Gen-Z प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री की गिरफ्तारी के बाद नेपाल की सियासत गरमा गई है। देश की सत्ता संभालते ही बालेन शाह की कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा संकेत मानी जा रही है। क्योंकि बालेन शाह की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के लिए ओली और लेखक को ही जिम्मेदारी ठहराया है। बालेन शाह ने पद को संभालते ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई, जिसमें जांच आयोग की रिपोर्ट जारी की गई थी।