Sliderअन्य राज्य

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के एक जज को ही निशाना बनाया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मुंबई की खार पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से 25 वर्षीय मझहर आलम इस्राइल मियां को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर और एक फिशिंग ऐप के जरिए जज को अपने जाल में फंसाया। उसने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख 2 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी का नाम 10 अलग-अलग राज्यों में दर्ज 36 साइबर ठगी के मामलों में सामने आ चुका है।

Related Articles

Back to top button