Sliderपंजाब

पंजाब के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी, तो कहीं भारी बारिश

जालंधर: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है और पंजाब के अधिक्तर इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक कोई भी यैलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं इसी बीच आज मौसम विभाग ने आज दोपहर तक फ्लैश अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button