Sliderपंजाब

पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी

पंजाब- पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने आज चुनाव को लेकर प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त किया है।भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने इन चुनावों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए है। भाजपा द्वारा 36 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन द्वारा इसे लेकर सूची जारी की गई हैइसमें जालंधर नगर निगम चुनाव की कमान मनोरंजन कालिया और अश्वनी शर्मा को दी गई है। इसके साथ को-इंचार्ज की जिम्मेदारी केडी भंडारी को दी गई है।आपको बता दें कि पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। इसके तहत दिसंबर के अंत तक नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है।

Related Articles

Back to top button