Sliderपंजाब

पंजाब में लोकसभा उम्मीदवार पर FIR: बठिंडा में किसान-BJP वर्कर भिड़े,जालंधर में मारपीट, अमृतसर में हंगामा

जालंधर: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। सुबह 11 बजे तक 23.91% मतदान हुआ है। इस बीच फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई।

कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। वहीं, वीडियो बनाने वाले अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी DC राजेश धीमान ने दी।

अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।

फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला BLO से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गएलुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

मतदान केंद्रों पर AAP, कांग्रेस, ‌‌BJP और अकाली दल के कैंडिडेट्स व नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। CM भगवंत मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ संगरूर में मतदान किया। वहीं अमृतसर से BJP कैंडिडेट तरनजीत संधू, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मोहाली और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला।

Related Articles

Back to top button