Sliderअंतराष्ट्रीय

6 लोगों की हत्या से दहशत, आरोपी ने खुद को भी गोली मार किया सुसाइड

अमेरिका: अमेरिका के आयोवा शहर से 6 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड की खबर आई है। 52 साल के एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही 6 रिश्तेदारों की हत्या करके खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात आयोवा शहर के मस्केटाइन इलाके में अंजाम दी गई। बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर जाकर गोलीबारी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 घरों और एक कमर्शियल प्लेस से 6 शव बरामद किए, जो आरोपी के रिश्तेदार थे।
आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने ही गोली मारी। मस्कटाइन पुलिस प्रमुख ने घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को कंट्रोल रूम में फोन आया कि एक शख्स बंदूक लेकर सड़कों पर घूम रहा है। एक घर से गोलियां चलने की आवाजें भी आईं। बताए गए पते पर पुलिस पहुंची तो आरोपी घर से निकल चुका था, लेकिन घर के अंदर 4 शव बरामद हुए। वहीं आरोपी की पहचान रयान विलिज मैकफर्लांड के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button