
जालंधर, 27 मार्च : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ आज किए गए सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के साथ किए हर वादे को निभाया है।
यहां वार्ड नंबर 42, 44 और 58 में अलग-अलग मीटिंगों के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने लोगों को पंजाब सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार की चार साल की कार्यप्रणाली से बहुत खुश हैं क्योंकि मान सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक फैसले लेकर जहां लोगों को सुविधाएं दी, वहीं विकास पहलकदमियों के माध्यम से प्रमुख क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है।
श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल ऑफ एमिनेंस के माध्यम से बेहतर शिक्षा, शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों का कायाकल्प, खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा, राज्य के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा जैसे जन-हितैषी उपाय लागू किए है।
उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन में बिजली और लाखों किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी ढंग से 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत इस बजट में एस.सी. वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए 1000 रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।
नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत बड़ी संख्या में तस्कर गिरफ्तार किए गए है। इसके अलावा नशे के जाल में फंस चुके युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
श्री भगत ने कहा कि मान सरकार के चार साल पूरे होने पर शुरू की गई राज्य स्तरीय इस जनतक मुहिम के तहत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मुहिम के तहत मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एम.सी., जिला प्रधान और पार्टी वॉलंटियर शामिल हो रहे है और सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर हर गांव, गली और घर-घर पहुंच रहे है।
बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत शहर के वार्ड नंबर 52 और 53 में भी लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया था।
इस मौके पर काउंसलर मनीष कलरूपिया, रोमी वधवा और राज कुमार राजू के अलावा कमल लोच, अयूब दुग्गल व ओंकार राजीव टिक्का तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।