पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सिया व कोच निर्मल सिंह ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2024’ में राज्य स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते नकद पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली का कुशल नेतृत्त्व अपने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए मंच प्रदान करता है। राज्य स्तर पर ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2024’ के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता ‘नेहरू स्टेडियम,फरीदकोट में खेली गई
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा तथा कोच ने अपना शारीरिक दमखम दिखाया।
सिया (नौवीं ई) ने U-17 आयु वर्ग में ओपन केटेगिरी के अंतर्गत तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक के साथ-साथ पाँच हज़ार रुपए नकद राशि भी अपने नाम की। कोच निर्मल सिंह ने भी इसी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उन्होंने भी कोच केटेगिरी के अंतर्गत 31से 40 वर्ष के आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी पाँच हज़ार रुपए की नकद राशि से सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने कोच निर्मल सिंह तथा उनके मार्गदर्शन में सिया के शानदार प्रदर्शन पर उनकी सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेताओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button