Sliderपंजाब

आज किसानों ने 10 घंटे पंजाब बंद का किया आह्वान

पंजाब: अपनी मांगों को लेकर आज किसानों ने पंजाब में बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है किसानों के प्रदर्शन के चलते बस सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे ने भी पंजाब से गुजरने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बंद के कारण पंजाब में ज्यादातर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रखे गए हैं। किसानों ने आम जनता से अपील की है कि वे बंद को सफल बनाने में सहयोग करें। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर यातायात डायवर्ट कर दिया है ताकि प्रदर्शन के कारण रास्तों पर भीड़भाड़ न हो। यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button