कोलकाता: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने वाले क्षेत्रों में 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इन बदलावों के बाद पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों की संख्या अब 85,379 हो गई है।