Sliderअन्य राज्य

अमरनाथ यात्रा का जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था रवाना

गुरुवार: अमरनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा 9837 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रवानगी है।जम्मू से यात्रा के सातवें दिन रिकॉर्ड 9837 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल के 2 बेस कैंपों के लिए निकले। 7वां जत्था 361 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ। लगभग 188 गाड़ियों में 5357 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए निकले जिसमें 3960 पुरुष, 1143 महिलाएं, 12 बच्चे, 203 साधु, 37 साध्वियां और 02 ट्रांसजैंडर शामिल थे, जबकि 173 गाड़ियों में 4480 श्रद्धालु छोटे बालटाल रूट के लिए रवाना हुए और इस जत्थे में 2724 पुरुष, 1587 महिलाएं, 09 बच्चे, 117 साधु, 43 साध्वियां शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button