Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड

दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। जहां मई महीने का अंत रिकॉर्डतोड़ बारिश के साथ हुआ, वहीं जून की शुरुआत भी कई राज्यों के लिए भीगी सुबहें और तूफानी शामें लेकर आई है। इस बार प्री-मॉनसून ने थोड़ी देरी से दस्तक दी, लेकिन जाते-जाते उसने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। मई में औसतन 126.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से कहीं अधिक है। अब जून की शुरुआत में भी कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज़ हवाओं ने लोगों को राहत और परेशानी – दोनों का एहसास कराया है।राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक यहां तेज़ हवाओं के साथ बारिश और धूलभरी आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेषकर 3 और 4 जून को देर शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना ज्यादा है। हालांकि 5 जून को यह असर थोड़ा कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button