Sliderपंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका! भोगपुर नगर पंचायत के 8 कांग्रेसी सदस्य ‘आप’ में शामिल*

जालंधर/चंडीगढ़, 25 जनवरी

जालंधर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को भोगपुर नगर पंचायत के जीते हुए आठ कांग्रेसी सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इनके शामिल होने से ‘आप’ को यहां बड़ी मजबूती मिली है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहें।

सभी ने सदस्यों को पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की आप सरकार के पिछले तीन साल के कार्यों से प्रभावित होकर सभी सदस्यों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। हम मिलकर काम करेंगे और पंजाब का विकास सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button