Sliderपंजाब

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी पिकअप, साढ़े 4 लाख के करीब है कीमत

लोकसभा चुनावों का आगाज शुरू हो चुका है और ऐसे में इन दिनों पुलिस प्रशासन की नजर हर उस संदिग्ध पर है जो इन दिनों काले कारनामों को अंजाम देता है। इसी के मद्देनजर रादौर पुलिस ने जब त्रिकोणी चौक पर की गई नाकाबंदी पर एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका तो गाड़ी में अंग्रेजी शराब की पेटियां और बीयर की बोतलों की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ने तुरंत इस मामले में एक्साइज विभाग को सूचना दी। एक्साइज विभाग ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया और गाड़ी को थाने ले आए।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा पिकअप में कुल 130 अवैध शराब की पेटियां रखी हुई थी, जिसमें 75 पेटी अंग्रेजी शराब और 55 पेटी बियर लोड की हुई थी। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो वह इस शराब का कोई भी कागज पुलिस को नहीं दिखा पाया।पकड़ा गया कार चालक उत्तर प्रदेश के नकुड़ का रहने वाला है, लेकिन यह शराब वह कहां से लेकर आया था और किस जगह इसको सप्लाई करना था, इसके बारे में उसने पुलिस को अभी कुछ नहीं बताया है। हालांकि पुलिस अब चालक से पूछताछ कर रही है, ताकि वह इस मामले की गहनता से जांच कर सके।

Related Articles

Back to top button