Sliderराष्ट्रिय

सोना हुआ सस्ता फिर गिरे दाम, जाने नवीनतम दर

दिल्ली: अगर आप सोना या चाँदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 21 अगस्त, गुरुवार को सोने के दाम में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन यह अभी भी ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। घरेलू बाज़ार में सोने की यह गिरावट कमजोर माँग, डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयरमैन के आने वाले भाषण की वजह से मानी जा रही अगर आप सोने में निवेश या गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहाँ देश के कुछ बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड और 1 किलो चांदी का आज का रेट दिया गया है सोने ने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। साल 2005 में ₹7,638 प्रति 10 ग्राम में बिकने वाला सोना अब ₹1,00,000 के पार पहुँच चुका है, यानी इसमें करीब 1,200% की बढ़ोतरी हुई है। इस साल 2025 में भी सोने की कीमतों में अब तक 31% की बढ़त देखी गई है। चाँदी ने भी इस दौरान कमाल का प्रदर्शन किया है। 2005 से अब तक इसमें 668.84% की बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Back to top button