Sliderअन्य राज्य

भोलेनाथ के जयकारे लगाते 6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था रवाना

जम्मू : जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 6537 यात्रियों का 5वां जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ। यात्री सुबह 261 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुए।

जम्मू से बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे में 1568 पुरुष, 422 महिलाएं, 14 बच्चे, 91 साधु और 11 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 105 छोटे-बड़े वाहनों में रवाना किया गया। इसी तरह पहलगाम बेस कैम्प के लिए भेजे गए यात्रियों में 3523 पुरुष, 680 महिलाएं, 5 बच्चे, 210 साधु और 13 साध्वियां शामिल थी जिन्हें 156 हल्के और भारी वाहनों के जरिए सुबह 3.50 बजे जम्मू से रवाना किया गया।

ये सभी यात्री शाम तक अपने-अपने आधार शिविरों में पहुंच गए जहां से वे बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना होंगे।  गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 51,981 यात्री प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। वहीं देश की सरकारी टैलीकॉम कंपनी बी.एस.एन.एल. ने अमरनाथ यात्रियों के लिए खास सिम कार्ड लॉन्च किया है।

Related Articles

Back to top button