Sliderदोआबापंजाब

प्रभु राम की तरह कार्यकर्ता हर परिस्थितियों का सामना करने को हमेशा तैयार रहें – विजय सांपला

फगवाड़ा(नितिन कौड़ा  ) :राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला द्वारा फ़गवाडा़ विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ता बड़ी भारी गिनती में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों,समूह सामाजिक धार्मिक संस्थाओ सहित फगवाड़ा के सैकड़ों भाजपा नेताओ ने शिरकत की।इस अवसर विजय सांपला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि समाज के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

सांपला ने कहा यह दीपावली मिलन कार्यक्रम हमारे सभी सदस्यों के बीच एकता और सौहार्द्र को बढ़ावा देने का अवसर है।दिवाली का पर्व हम सबको एकजुटता, बुराइयों के साथ लड़ने की हिम्मत, हर परस्थितियों मैं आगे बढ़ने की प्रेरणा और अपने परिवार, सामाजऔर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देता है और हमें मिलकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा पार्टी को दिन रात पूरी निष्ठां से कार्य करते हुए बुलंदिओ पर पहुंचाने वाले भाजपा के टकसाली नेताओ को विजय सांपला द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया और पार्टी के प्रति उनकी देन को युवा कार्यकर्ता के लिए प्रेणादायक बताया।

सांपला ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं।उन्होने बताया कि दीपावली का महापर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखती है।
दीपावली मिलन समारोह ने फगवाड़ा के के लोगो को एकजुट करने और भविष्य में सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button