Sliderराष्ट्रिय

तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें, इजराइल ने दो ईरानी एयरबेस को किया ध्वस्त

दिल्ली: ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों में शनिवार सुबह जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ये धमाके बेहद शक्तिशाली थे और शहर के ऊपर दो बड़े धुएं के गुबार उठते देखे गए। हालांकि अभी तक इन धमाकों के ठोस कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटनाक्रम को इजराइल के हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार की सुबह तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट से काला धुआं और आग निकलती देखी गई। दो प्रोजेक्टाइल मिसाइलों ने इस इलाके को निशाना बनाया। ISNA सहित स्थानीय मीडिया ने एयरपोर्ट के पास धुएं के गुबार दिखाते हुए फुटेज जारी किएईरान के कई UAVs को मार गिरायासतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल लॉन्चर्स को भी नष्ट किया।इजराइली सेना के प्रवक्ता के अनुसार: “हमारी कार्रवाई योजनाबद्ध, सटीक और निर्णायक थी। इससे ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।”

Related Articles

Back to top button