Sliderपंजाब

कैंट के लोग लापता विधायक,धोखेबाज आप को नकार भाजपा सुशील रिंकू को समर्थन मे उतरना शुरू-अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर( )आज कैंट विधान सभा के नवनियुक्त प्रभारी अशोक सरीन हिक्की एडवोकेट व महामंत्री अमरजीत गोल्डी ने जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा व हाईकमान से विचार विमर्श कर जंडियाला,समराए,दिवाली,कोटकला,जंडाली जैसे दो दर्जन पिंडों का मंडल प्रधान तेजिंद्र बिट्टू के सहयोगी रहे जॉर्ज सागर को मंडल प्रधान नियुक्त किया गया।इस अवसर पर उनके साथ मंडल 16 प्रधान कुलदीप मानक,भाजपा नेता यशपाल दुआ,विकास कैन्थ,विकास रहेजा,सन्नी भगत,सन्नी बरसाल,लक्खा मीरी खेड़ा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर कैंट के लोग लापता विधायक,धोखेबाज आप सरकार को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू को समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारतवर्ष में विकास की धारा को तेजी के साथ लागू किया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।इस अवसर पर जॉर्ज सागर ने कहा कि केवल भाजपा कैंट वासीओ को सुरक्षा सुविधा देगी क्योंकि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने सिर्फ धोखा ही दिया है।उन्होंने कहा कि अब जालंधर कैंट के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और इस बार जालंधर में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button