Sliderपंजाब

मंडी जिले में बादल फटने से मची तबाही

हिमाचल प्रदेश : मंडी जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई है। मंडी में लैंड स्लाइड और पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा में अब तक चार लोगों मौत हो गई है।बादल फटने के हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पूर्व पार्षद के बेटा-बहू और पोता भी शामिल है। थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। जिससे सभी की मौत हो गई। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं। मंडी में तबाही से भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

Related Articles

Back to top button