
दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है आज के दौर में साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए फेक और खतरनाक ऐप्स का सहारा ले रहे हैं ये ऐप्स दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन एक बार फोन में आ जाने के बाद आपकी निजी जानकारी और बैंक बैलेंस तक खतरे में डाल सकते हैं ऐसे में जरूरी है कि आप जानें किन तरह के ऐप्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए हर ऐप स्मार्टफोन के लिए सुरक्षित नहीं -आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. शॉपिंग, बैंकिंग, टिकट बुकिंग से लेकर ऑफिस का काम तक, सब कुछ ऐप्स पर निर्भर है. लेकिन यह मान लेना कि प्ले स्टोर पर मौजूद हर ऐप सुरक्षित है, एक बड़ी गलती हो सकती है.नए-नए ऐप्स डाउनलोड करने की आदत पड़ सकती है भारी- अगर आपको बिना सोचे-समझे नए ऐप्स डाउनलोड करने की आदत है, तो सावधान हो जाएं कई बार यही आदत साइबर ठगों को मौका दे देती है. एक गलत ऐप आपके फोन का कंट्रोल तक ले सकता है और आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता हैअगर कोई ऐप आपको WhatsApp या SMS के जरिए भेजा गया है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें ऐसे ऐप्स अक्सर फेक होते हैं और ठगी के मकसद से बनाए जाते हैं अगर गलती से डाउनलोड हो गया है, तो बिना देर किए उसे डिलीट कर दें