जालंधर: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, 19 फरवरी को सरकारी बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.पी. आर. टी. सी. ठेका मजदूर यूनियन पंजाब ने 19 तारीख को राज्य के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यदि आप इस दिन कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन का कहना है कि पंजाब में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन 8-10 महीने बीत जाने के बाद भी मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए पैसे जारी नहीं किए गए हैं।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।