Sliderराष्ट्रिय

19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

Delhi: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक भीषण चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिनों में 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में ठंड एक बार फिर लौट सकती है।उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर कम हो गया है, और तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में भी बारिश देखने को मिली।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।

Related Articles

Back to top button