Sliderपंजाब

पंजाब में दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आया छात्र

अमृतसर : अमृतसर में एक स्कूल छात्र के साथ दर्दनाक हादसा होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार जिले के गुमटाला में स्कूल बस ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। एक निजी स्कूल की बस ने उसी स्कूल के एक छात्र को उस समय चपेट में ले लिया जब वह बस से उतरने लगा। इस दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए छात्र की पहचान जयराज के रूप में हुई है, जिसने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल बस से घर आया तो बस से उतर ही रहा था कि चालक ने बस चला दी, इस दौरान उसकी टांगे बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही घायल छात्र ने बताया कि बस का ड्राइवर हर बार बदल जाता है और हर बार बस ड्राइवर जल्दी में होता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button