Sliderपंजाब

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति –बृजेश शर्मा*

जालंधर( ) पंजाब प्रदेश की मान सरकार नेताओं की खोज में इस तरह मस्त हो चुकी है कि उसे पता ही नही है,कौन किस पार्टी से है या किस पद पर बैठा है।अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में घटिया और ओछी राजनीति के नाम पर पंजाबवासियों को गुमराह कर रही है।जालंधर भाजपा प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा ने कल भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की ज्वाइनिंग जिसमे उक्त नेता कुलदीप सिंह शंटी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा का सचिव बताया गया है,उसका भाजपा में किसी मोर्चे में न तो कोई पद है और न ही वो भाजपा के कार्यकर्त्ता है।उन्होंने कहा कि भाजपा इसे सिरे से खारिज करती है और कहा कि पंजाब के लोगों को अंधेरे में रखने वाली आप सरकार इस स्तर पर गिर जायेगी,इसकी उम्मीद न की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देखते हुए मान सरकार पूरी तरह बौखलाहट में है और आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पंजाब की 13 सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजय परचम लहराएगी।

Related Articles

Back to top button