Sliderराष्ट्रिय

गोविंदा हुए हादसे का शिकार अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली से हुए घायल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ बड़ा हादसा हुआ  है।  गोविंदा के अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घुटने में गोली लगी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का लॉक खुला रहने के कारण ये हादसा हुआ है। वह रिवाल्वर साफ कर रहे थे और तभी गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। जिसके बाद उन्हें फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज होने के बाद पैर से गोली निकाल ली गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button