SliderUncategorizedपंजाब

बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा, पढ़ें

चंडीगढ़: बिजली उपभोक्ताओं को नए साल पर बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, शहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे कॉल सेंटर और व्हाट्सएप सेवा शुरू की जा रही है। सी.ई.एस.सी. लिमिटेड (आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप) की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी एमीनेंट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (ई.ई.डी.एल.) चंडीगढ़ के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधाएं प्रदान करने के लिए कमर कस रही है।ई. ई. डी. एल. का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि चंडीगढ़ में सभी उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और सस्ती बिजली और शानदार ग्राहक सेवा मिले। विद्युत विभाग वितरण के अध्यक्ष आर. पी. एस.जी. ग्रुप पी. आर कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए चंडीगढ़ में 24/7 कॉल सेंटर और व्हाट्सएप सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button