Sliderअंतराष्ट्रीय

अमेरिका में बेहद गंभीर हेल्थ अलर्ट जारी

अमेरिका: अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग ने एक बेहद गंभीर हेल्थ अलर्ट जारी किया है। कैंडिडा ऑरिस नामक एक खतरनाक फंगस तेजी से अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अपने पैर पसार रहा है। विशेषज्ञ इसे ‘सुपरबग’ कह रहे हैं क्योंकि इस पर आम एंटी-फंगल दवाइयां बेअसर साबित हो रही हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह फंगस मौत का कारण बन सकता है।यह एक प्रकार का फंगस है जो इंसानी शरीर के खून, घावों और कानों में गंभीर संक्रमण पैदा करता है। इसे पहली बार 2009 में जापान में एक मरीज के कान में पाया गया था। भारत में साल 2014 में इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़े खतरे के रूप में पहचाना गया था। सीडीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक अमेरिका के 28 राज्यों में 7,000 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञ तीन मुख्य कारणों से इससे डरे हुए हैं। यह फंगस ‘मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट’ है। यानी जिन दवाओं से फंगस का इलाज किया जाता है उनमें से कई इस पर काम ही नहीं करतीं। साधारण लैब टेस्ट में अक्सर इसकी पहचान नहीं हो पाती जिससे इलाज में देरी होती है। यह फंगस अस्पतालों की सतहों पर महीनों तक जिंदा रह सकता है। यह साफ-सफाई और साधारण कीटाणुनाशकों से भी आसानी से नहीं मरता।

Related Articles

Back to top button