Sliderराष्ट्रिय

एयर शो में मिड-एयर ही टकराए 2 लड़ाकू विमान

अमेरिका: एयर शो के दौरान अक्सर विमान हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई पायलट अपनी जान गंवा चुके हैं हैरतंगेज करतब दिखाने के चक्कर में विमान उड़ा रहे पायलट दूसरे विमान के इतने करीब आ जाते हैं कि जमीन पर देखने वालों को भयानक मंजर भी देखना पड़ता है हाल ही में अमेरिका के आइडाहो राज्य में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के करीब गनफाइटर स्काईज एयर शो के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला यहां दो EA-18G ग्राउलर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जेट्स की हवा में टक्कर हो गई गनीमत रही कि दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर धुएं के गुबार उठ गया सूत्रों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों जेट्स से चार पैराशूट खुले और पायलट सुरक्षित नीचे उतर आए आइडाहो स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी चार अमेरिकी नौसेना पायलट सुरक्षित पाए गए हैं एयर शो के ऐलानकर्ता ने भीड़ को बताया कि ‘चार अच्छे पैराशूट’ खुले हैं और क्रू एक मील दूर मिला है इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है

Related Articles

Back to top button