पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया ग्रुप का नाम।

जालंधर, 19 मार्च: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की नन्हीं छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहते हुए संस्था के साथ-साथ अपना ओर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यू.के.जी कक्षा की छे वर्षीय छात्रा चारवी कपूर पुत्री अरविंद कपूर और माता यती खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर रामानुजन गणित प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसका स्कोर 100% था इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से उसने प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक जीत कर समूह स्कूल स्टाफ को गौरवान्वित किया है। इस के अलावा विज्ञान ओलंपियाड में उसे प्रथम स्थान मिला। उसका स्कोर 100% था और पुरस्कार के रूप में उसे स्वर्ण पदक और एक टैबलेट मिला है। ऐसे ही रीजनिग स्किल प्रतियोगिता में उसे रजत पदक और स्मार्ट घड़ी मिली है। इस मुकाबले में उसका स्कोर 96.67% रहा। लॉजिक थिंकिंग मुकाबले में वह तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक, स्काई बैग और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमेज़ोन की तरफ से उसे सबसे कम उम्र की प्रतिभाशाली बच्ची के रूप में प्रमाण पत्र भी दिया गया। इन उपलब्धियों के लिए नन्ही छात्रा चारवी को सम्मानित करते हुए वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बधाई देते हुए इसका श्रेय योग्य स्कूल स्टाफ और बच्ची के माता-पिता को दिया और छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button