Sliderअन्य राज्य

मणिपुर हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत

मणिपुर के घाटी इलाकों में हिंसा और विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिरीबाम जिले में गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। साथ ही बीजेपी-कांग्रेस दफ्तरों में भीड़ ने तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। यह घटना रात करीब 11 बजे बाबूपारा क्षेत्र में हुई जब सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई। मृतक की पहचान अथौबा के रूप में हुई है।
हिंसा के दौरान भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के स्थानीय दफ्तरों में तोड़फोड़ की और फर्नीचर सहित अन्य सामान को आग लगा दी। यह घटनाएं जिरीबाम पुलिस स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुईं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button