Sliderअन्य राज्य

सड़क हादसे में 4 थाना प्रभारियों की दर्दनाक मौत

बिहार: बिहार के बेगूसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार, घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तीनों थाना प्रभारी पटना में प्रशिक्षण पूरा कर कार से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पेट्रोल पंप के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई इस दुर्घटना में बेलारी, आरर और रतवारा थाना प्रभारी तथा कार चालक की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button