Sliderअन्य राज्य

महेंद्रगढ़ में 14 बांग्लादेशी पकड़े, मजदूर का करते थें काम

महेंद्रगढ़ : महेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को खुफिया विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन परिवार शामिल हैं, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे हैं। ये लोग साल 2008 और 2021 में भारत आए थे और पिछले तीन सालों से ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को थाना सदर महेंद्रगढ़ लाई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी जुटा रही है और इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button