Sliderपंजाब

मोदी जी, पूरा देश आपके संरक्षण में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है”

जालंधर: आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंजाब दौरे के दौरान मेरी सी-ऑफ ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान मुझे स्वागत पंक्ति में सबसे आगे खड़े होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जैसे ही प्रधानमंत्री जी हेलीकॉप्टर से उतरकर एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के साथ हमारी ओर बढ़े, वह क्षण मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावुकता से भरा हुआ था। उनसे मिलने से पहले मन में बहुत सी बातें थीं जिन्हें मैं कहना चाहता था, लेकिन जब वे मेरे सामने आए तो भावनाओं के कारण मैं केवल एक ही बात कह सका—

“मोदी जी, जैसे एक बच्चा अपनी माँ की गोद में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है, उसी प्रकार पूरा देश आपके संरक्षण में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। पंजाब पर भी आपका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव बना रहे।”

प्रधानमंत्री जी ने मेरी बात ध्यान से सुनी। यह मुलाकात मेरे जीवन के सबसे यादगार और प्रेरणादायक क्षणों में से एक रहेगी। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना मेरे लिए गर्व, सम्मान और सौभाग्य की बात है।

राजेश कपूर
महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी, जालंधर

Related Articles

Back to top button