Sliderअन्य राज्य

मानव अधिकार परिषद भारत के अधिकारम् सदस्य मानव अधिकार आयोग पंजाब यू.टी के कोर कमेटी के सदस्य चुने गए – आरती राजपूत

चंडीगढ़  : पंजाब एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और चंडीगढ़ में जिला की कोर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में यह नियुक्ति आयोग के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश, सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह तथा प्रसिद्ध समाजसेवी जतिंदर सिंह शंटी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के जस्टिस हरकेश मनुजा और जस्टिस नमित कुमार उपस्थित रहे। इससे अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से डीजीपी पंजाब गौरव यादव, डीजीपी चंडीगढ़ डा. सागर प्रीत हुड्‌डा तथा डीजीपी स्पेशल ह्यूमन राइट्स पंजाब डा. नरेश अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पंजाब स्टेट कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स की वाइस चेयरपर्सन गुरजीत रूची बावा और पंजाब स्टेट कमीशन फार वूमेन की चेयरपर्सन राज लाली भी मौजूद रही। 12 जनवरी को मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानव अधिकार आयोग पंजाब को पत्र द्वार मांग की थी कि पंजाब के हर जिले में और समिति का गठबंधन किया जाए। ताकि हर जिले में आम जनता की शिकायत सुनने के लिए परेशानी न हो और स्कूल और अस्पतालों का निरीक्षण समय-समय पर होता रहे मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने बताया कि उनके संगठन से अधिक लोग इन कोर कमेटी के सदस्य बने, मानव अधिकार आयोग को धन्यवाद दिया जिन लोगों का चयन किया गया आरती राजपूत, आरती कपूर, अमरजीत सिंह विर्क, प्रिया कुमारी, ज्योति कश्यप, तरूणा, लखविंदर कौर, राजेंदर कौर, जसविंदर गिल, मंदीप सिंह, रमन नेहरा, नंद सोनी आदि

Related Articles

Back to top button